बीना में रेस्टोरेंट संचालक सहित उसके भाईयों व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरे शहर में जुलूस निकाला।

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The police arrested six accused who had assaulted the restaurant operator and his brothers and employees in Bina and took out a procession in the entire city.

खबर बीना से है, जहां रेस्टॉरेंट संचालक और उसके भाईयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनका जुलूस निकाला। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि निखिल तिवारी 3 फरवरी को रात करीब 12 बजे रेस्टोरेंट बंद करके अर्जुन तिवारी और दूसरी मोटरसाइकिल से अनिकेत दुबे, दीपक यादव और भाई अखिल तिवारी आ रहे थे। महावीर चौक के पास ब्रिज पर उतरते समय दोनों की मोटरसाइकिल के सामने आदिल खान अपने साथी साकिर खान, कनिष्क नामदेव व हिमांशु तिवारी के साथ आए और रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे और कहा कि तुम हमारी मुखबरी करने आए हो, जब निखिल ने कहा कि घर जा रहा हूं, तो साकिर खान ने लोहे का पाइप, आदिल खान ने तलवार से, हिमांशु तिवारी ने लोहे का पाइप, कनिष्क नामदेव ने डंडा से निखिल, अखिल, अर्जुन तिवारी साथी अनिकेत दुबे, दीपक यादव को जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया। तभी आदिल और हिमांशु तिवारी ने और लोगों को बुलाया, तो फिरोज खान, फैजान खान भी डंडा लेकर आए और मारपीट की। इसके अलावा भी और अन्य युवकों ने भी मारपीट की, जिसमें सभी को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आदिल खान, साकिर खान, हिमांशु तिवारी, कनिष्क नामदेव, फिरोज खान, फैजान खान को गिरफ्तार कर शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

विकसित गुजरात के लिए 2025-26 बजट की मुख्य बातें

09 मार्च 2025: इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान की कृपा, क्या आपकी राशि है शामिल?

पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड: 1 रन पर 3 विकेट, क्या ये है टीम की असली औकात?

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष