,

यूपी के जौनपुर में पूर्व युवा कल्याण अधिकारी की संदिग्ध हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव

BY: Yoganand Shrivastva

जौनपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व युवा कल्याण अधिकारी का शव कचरे के ढेर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 61 वर्षीय रामकृपाल यादव के रूप में हुई है, जो खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के निवासी थे और वर्तमान में पालीटेक्निक चौराहे के पास सुंदर नगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

शनिवार शाम से थे लापता

परिवार के अनुसार, शनिवार की शाम रामकृपाल अपने पोते के साथ घर से बाहर निकले थे। वाजिदपुर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के पास उन्होंने गाड़ी रुकवाई और पोते से कहा कि वह कुछ देर में लौटेंगे। इसके बाद से ही वह लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।

रविवार सुबह मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

रविवार सुबह, लाइन बाजार क्षेत्र के पास कूड़े के ढेर में स्थानीय लोगों को एक लाश दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान रामकृपाल यादव के रूप में की गई। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक, शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की संभावना को बल मिला है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि रामकृपाल आखिरकार कूड़े के ढेर तक कैसे पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार में मातम, सवालों में घिरी सुरक्षा व्यवस्था

घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा दुख और आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। वहीं, एक जिम्मेदार अधिकारी की इस तरह हत्या हो जाना स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…