सुकमा : सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sukma: Four Naxalites arrested in Sukma

विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए

सुकमा। जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इलाके में आईईडी लगाने की तैयारी कर रहे चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी नक्सली सिरसेट्टी और गोगुंडा के बीच रेकी कर रहे थे, तभी जवानों की नजर उन पर पड़ी।

सुरक्षाबलों को देख कर नक्सली भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जवानों ने चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, जिलेटिन रॉड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ की और फिर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। सुकमा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि नक्सलियों के मंसूबों को जवान किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नक्सलियों का अगला निशाना कौन-सा इलाका था।

दैनिक राशिफल 22 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र