,

Datia Rain News: दतिया में बारिश का कहर: जलभराव से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में अवकाश घोषित

Datia Rain News

Report: Vijay gupta

Datia Rain News दतिया जिले में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि निचली बस्तियों और कॉलोनियों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

घरों में घुसा पानी, लोगों का सामान हुआ खराब

Datia Rain News सीतासागर तालाब और अन्य जलाशयों के आसपास स्थित कॉलोनियों में सबसे अधिक जलभराव देखा गया। कई परिवारों के घरों में बारिश का पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया है। प्रभावित नागरिकों ने नगर पालिका से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Datia Rain News लगातार खराब मौसम को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को जिले के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। जल निकासी और राहत कार्यों के लिए प्रशासनिक टीमें प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं।

Read this: POK में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों से झड़प में पाकिस्तानी रेंजर की मौत; JAAC पर लगा गोलीबारी का आरोप

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…