,

Greater Noida Family Deaths: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मैगी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका

BY: Yoganand Shrivastva

Greater Noida Family Deaths उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में खाने से विषाक्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

माता-पिता समेत तीन बच्चों की मौत

Greater Noida Family Deaths पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। मृत बच्चों में 11 वर्षीय बेटा लड्डू, 7 वर्षीय बेटी मिष्टी और 3 वर्षीय बेटा साक्षात शामिल हैं। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

रात में मैगी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत की आशंका

Greater Noida Family Deaths 17 अक्टूबर की सुबह रबूपुरा पुलिस को घटना की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी और महेश की मां के बयान के मुताबिक, परिवार ने रात में मैगी खाई थी। इसके बाद खाने में गड़बड़ी या फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि मौतों का कारण मैगी या कोई अन्य खाद्य पदार्थ था।

खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच शुरू

Greater Noida Family Deaths घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर की जांच की तथा खाने-पीने की वस्तुओं के नमूने एकत्र किए। सभी पांचों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Gold silver Price 17 Oct 2026 : सोने-चांदी के भाव में गिरावट, भोपाल समेत 10 शहरों में जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…