,

सुखबीर सिंह बादल ने दिया शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, 16 साल तक संभाली कमान

Sukhbir Singh Badal

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल ने इस्तीफा दे दिया है। सुखबीर सिंह ने वर्किंग कमेटी को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

दलजीत सिंह चीमा ने दी जानकारी

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा- “शिअद अध्यक्ष एस सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्य समिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।”

16 साल तक संभाली शिअद की कमान
सुखबीर सिंह बादल पूर्व सीएम और शिअद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल के पुत्र हैं। उन्होंने साल 2008 में अधक्ष्य पद संभाला था। 16 साल बाद उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब पंजाब के चार सीटों में 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। अब देखना होगा कि शिरोमणि अकाली दल का नया चीफ कौन बनता है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…