,

श्रीजेश ने जर्सी तो मनु भाकर ने PM मोदी को भेंट किए पिस्टल, पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की है।मिलने के साथ पीएम ने सभी एथलीटों से बातचीत भी किया। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की ओर से 117 एथलीटों ने भाग लिया था। भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पीएम मोदी को अपनी जर्सी दी। तो वहीं, शूटर मनु भाकर ने प्रधानमंत्री को पिस्टल भेंट की है।

पीएम मोदी ने एथलीटों से की बातचीत

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रही थी। जबकि भारतीय शूटर मनु भाकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं। इन मेडलिस्टों के अलावा पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले अन्य एथलीटों ने पीएम से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने लक्ष्य सेन, सरबजोत सिंह, मनु भाकर और सरबजोत सिंह जैसे एथलीटों संवाद भी किया।

नीरज चोपड़ा नहीं हो सके शामिल

हालांकि, जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समारोह का हिस्सा नहीं थे। दरअसल, इस वक्त नीरज चोपड़ा जर्मनी में अपनी सर्जरी करवा रहे हैं। जिसकी वजह से वो इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हो सके।

पेरिस ओलपिंक 2024 में भारत का क्या रहा प्रदर्शन?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने 6 मेडल जीते। जिसमें 1 सिल्वर मेडल सहित 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा मनु भाकर, मिक्स टीम में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, अमन सहरावत और स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस