,

कोलकाता टेस्ट में शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट, गर्दन में खिंचाव के कारण मैदान से लौटे

कोलकाता टेस्ट में शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट, गर्दन में खिंचाव के कारण मैदान से लौटे

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को पहली पारी में बल्लेबाजी बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर हार्मर की गेंद पर चौका लगाने के बाद गिल को अचानक गर्दन में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद वह अपनी गर्दन पकड़ते दिखाई दिए और तुरंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।

गर्दन में खिंचाव, फीजियो ने बाहर जाने की दी सलाह
गर्दन में असहजता के बाद टीम का फीजियो मैदान पर पहुंचा और गिल की जांच की। दर्द बढ़ता देख फीजियो ने उन्हें आगे बल्लेबाजी नहीं करने की सलाह दी, जिसके बाद गिल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। मैदान से बाहर जाते समय वह काफी तकलीफ में नजर आए।

समस्या कितनी गंभीर?
शुभमन गिल 3 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है, यह आगे की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। टीम इंडिया को उम्मीद है कि गिल जल्द ठीक होकर दोबारा बल्लेबाज़ी कर सकेंगे, क्योंकि विकेट जल्दी गिरने के बाद उनकी जरूरत टीम को और भी ज्यादा है।

मैच की स्थिति
जब शुभमन गिल मैदान से बाहर गए, तब भारत का स्कोर 79 रन था। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर समेट दी थी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…