श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने दी बड़ी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने दी बड़ी जानकारी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर उनकी स्थिति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में लगी थी चोट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान अय्यर को गंभीर चोट लगी थी और उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया था। जांच में उनके शरीर में आंतरिक रक्तस्राव (Internal bleeding) का पता चला, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीसीसीआई ने दिया हेल्थ अपडेट

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अय्यर का छोटा सा ऑपरेशन किया गया है, जिससे रक्तस्राव बंद हो गया है और अब उनकी हालत स्थिर है। बोर्ड ने कहा कि वे तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने की दिशा में हैं।
अय्यर की निगरानी में डॉक्टरों की टीम लगातार लगी हुई है।

सिडनी में रहेंगे आगे की जांच के लिए

बीसीसीआई ने जानकारी दी कि श्रेयस अय्यर आगे की जांच के लिए फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे। डॉक्टरों के अनुसार, सफर करने के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद ही वे भारत लौटेंगे।बोर्ड ने सिडनी के डॉक्टर कौरौश हाघीगी और भारत के डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला का धन्यवाद किया है जिन्होंने उनका सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित किया।

फील्डिंग के दौरान हुआ था हादसा

तीसरे वनडे में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेते समय अय्यर बुरी तरह गिर पड़े थे। गिरने के बावजूद उन्होंने शानदार कैच पकड़ा, लेकिन उन्हें कूल्हे में गहरी चोट लगी और वे दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए।

अय्यर का वनडे करियर

श्रेयस अय्यर ने साल 2017 में भारतीय वनडे टीम में डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने 73 वनडे मैचों में 2917 रन बनाए हैं, जिनमें 5 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी

भारत के Ireland दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का ऐलान, टी20 कप्तानी में बदलाव की अटकलें तेज

Ireland: भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 के अंतिम सप्ताह में अपने यूके

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले Sonam Wangchuk का बड़ा ऐलान, गिरफ्तारी हुई तो 42 दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे

Sonam Wangchuk: जलवायु कार्यकर्ता और सामाजिक चिंतक सोनम वांगचुक ने दिल्ली में

Gilgit Baltistan चुनाव को लेकर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, भारत के विरोध पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया

Gilgit Baltistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रस्तावित चुनावों को लेकर भारत और पाकिस्तान के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. वकील की हत्या, आरोपी निकला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. गुना-सीहोर समेत 7 जिलों