Shivpuri मातम में बदली खुशियां: शिवपुरी में नई-नवेली दुल्हन और दूल्हे सहित 4 की मौत, ऑटो पर पलटा दाने से भरा कंटेनर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shivpuri

Report: Jaypal jaat

Shivpuri शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी की रस्में पूरी कर अपने गांव लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुर्गी दाने से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े उनके ऑटो पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

Shivpuri जिंदगी का आखिरी पड़ाव बना पेट्रोल पंप का ठहराव

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की रहने वाली राजेश्वरी से हुई थी। शनिवार दोपहर दूल्हा-दुल्हन अपनी मां, भाभी और बहन के साथ ऑटो से अपने गांव राजगढ़ लौट रहे थे। टोंगरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ऑटो कुछ देर के लिए रुका था। तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रहा मुर्गी दाने से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो के ऊपर पलट गया।

Shivpuri सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर, जेसीबी से निकाले गए शव

हादसे का एक रूह कंपा देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भारी-भरकम ट्रक ने खड़े ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। ऑटो में सवार लोग ट्रक के मलबे और मुर्गी दाने के नीचे बुरी तरह दब गए। मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस मदद के लिए दौड़े। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को हटाया गया और शवों को बाहर निकाला जा सका।

Shivpuri नई जिंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म, गांव में पसरा सन्नाटा

जिस घर में बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम का सन्नाटा है। मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले वीरेंद्र और राजेश्वरी की डोली उठने से पहले ही अर्थी उठ गई। हादसे में वीरेंद्र की मां और बहन ने भी अपनी जान गंवा दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने पूरे जिले को शोक में डुबो दिया है।

Read this: Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद