,

Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र में पत्नी की हत्या के बाद शव लेकर घूमता रहा पति, घंटों बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर

Maharashtra Murder Case

Maharashtra Murder Case महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को कार में रखकर कई घंटों तक इधर-उधर घूमता रहा। बाद में वह स्वयं पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Maharashtra Murder Case लोहे की रॉड से हमला और गला घोंटने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी सलमान खान नेक मोहम्मद खान पर अपनी पत्नी हसीनबानो की हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित रूप से पहले लोहे की रॉड से हमला किया और बाद में गला घोंटकर पत्नी की जान ले ली। घटना के समय दंपति अपने तीन छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। हत्या के बाद आरोपी शव को कार में लेकर कई घंटों तक घूमता रहा।

Maharashtra Murder Case चरित्र पर संदेह बना हत्या की वजह, जांच जारी

आरोपी बाद में कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पत्नी के चरित्र पर संदेह की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका थी या नहीं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Ladli Behna Yojana 38th Installment : सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP