By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Ladli Behna Yojana 38th Installment : सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात
Pin Postमध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana 38th Installment : सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

Swadesh News
Last updated: July 12, 2026 8:23 pm
By Swadesh News
Share
9 Min Read
1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिला बड़ा तोहफा, भिंड में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये। भिंड से सीएम डॉ. मोहन यादव ने 322.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया और इसी महीने UCC लागू करने का बड़ा ऐलान भी किया।
SHARE

Ladli Behna Yojana 38th Installment : प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने किया 56 विकास कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण

Ladli Behna Yojana 38th Installment : भोपाल/भिंड। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 12 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने यह राशि भिंड जिले के लहार से भेजी। इसके अलावा यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव भिंड जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 322.29 करोड़ के 56 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर भिंड को 4 सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिलेगी और लहार के कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू किया जाएगा।

Contents
Ladli Behna Yojana 38th Installment : प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने किया 56 विकास कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पणLadli Behna Yojana 38th Installment : डूब मरना चाहिए कांग्रेस कोLadli Behna Yojana 38th Installment : पैसे का महत्व बहनों से पूछें कांग्रेसी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भिंड का यह क्षेत्र वह क्षेत्र है, जहां पांडवों ने लाक्षागृह कांड से अपना जीवन बचाया था। मैं भिंड की इस धरती को प्रणाम करता हूं। भिंड के लोग जुझारू लोग हैं। हमारी पार्टी कमल की पार्टी है। भिंड जिला खास है। डॉक्टर के रूप में कहीं भगवान हनुमान विराजे हैं, तो भिंड में विराजे हैं।

भगवान राम के अनन्य सेवक हनुमान जी राम-रावण के युद्ध के समय भी थे और 5 हजार साल पहले महाभारत में अर्जुन के रथ के ऊपर धर्म की ध्वजा फहरा रहे थे। जहां भी अधर्म होगा, वहां वे धर्म की ध्वजा लेकर खड़े रहते हैं। वे जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब हम बात करते हैं तो कांग्रेसियों की छाती पर सांप लोट जाते हैं। वो हाय रे-हाय रे चिल्लाने लगते हैं। उनको हमारे देवी-देवताओं में भी वोट का नफा-नुकसान दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां रसखान जैसे भक्त भी हुए हैं, लेकिन कांग्रेस केवल हिंदू धर्म को बदनाम करती है।

Ladli Behna Yojana 38th Installment : डूब मरना चाहिए कांग्रेस को

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उनके नेतृत्व में भारत की शक्ति बढ़ी है, मान-सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया में भारत को बहुत सम्मान से देखा जा रहा है। भिंड का जवान एक तरफ सीमा पर जान की बाजी लगाता है, तो दूसरी तरफ किसान खेत में मेहनत करके अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वो जमाना गया, जब बहनों की डोली पर डकैत डाका डाला करते थे। आज हमारी बहन-बेटियां निर्भीकता से स्कूल-कॉलेज जा रही हैं, ये बदलते दौर का प्रदेश है। हमारी बहनें सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बेशर्मी से बोलते हैं कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो, वो इन रुपयों से शराब पीती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को डूब मरना चाहिए। ये माता-बहनों का अपमान है। ये हमारी देवी संस्कृति का अपमान है। हमारे यहां माताओं-बहनों को इस नजर से देखा भी नहीं जाता, लेकिन कांग्रेस की नीति और नीयत सदैव इसी भावना की रहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। एक हजार रुपये से शुरू होने वाली योजना आज 1500 रुपये तक पहुंच गई है। जबसे यह योजना शुरू हुई है, तब से 51 हजार करोड़ की राशि बहनों के खातों में डाल चुकी है।

Ladli Behna Yojana 38th Installment : पैसे का महत्व बहनों से पूछें कांग्रेसी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के परिवार ने गरीबी नहीं देखी, बहनों के कष्ट में वो कभी शामिल नहीं हुए। किसी लाड़ली बहना के परिवार में जाकर कांग्रेसी पूछें कि पैसे का क्या महत्व होता है। 100 रुपये का भी क्या महत्व होता है ये हमारी बहनों से पूछो। माताएं-बहनें तो घरों के लिए दुर्गा-सरस्वती-लक्ष्मी होती हैं।

बच्चे मां के हिस्से का भी खाना खा जाते हैं, इस पर भी मां को खुशी होती है और उसकी आत्मा आशीर्वाद देती है। माताएं-बहनें हमारे घर की शोभा हैं। ये घर की रीढ़ होती हैं। उनके बगैर घर सीमेंट-कांक्रीट का जंगल हो जाएगा। हमारे कन्हैया भी जब तक राधा नहीं बोलो, श्री राम जब तक सीता न बोलो, महादेव जब तक पार्वती न बोलो, तब तक आशीर्वाद नहीं देते। इसलिए हमने कई बार कहा है कि लाड़ली बहनों के लिए जो बन पड़ेगा, वो सब करेंगे।

Ladli Behna Yojana 38th Installment : सबके लिए कानून एक सा होना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय आ रहा है जब कांग्रेस की धरती डोल रही है। देश का भूगोल बदल रहा है। कुछ समय पहले कांग्रेसियों ने, ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ कहने वाली कांग्रेस की बड़ी नेता ने लोकसभा में बहनों की आशा की कुठाराघात किया। जब लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण का मामला आया तो उस बड़ी नेता और पप्पू भैया ने विरोधी दलों को मिलाकर बहनों के हक पर डाका डाला। उन्होंने कहा कि स्प्रिंग को जितना दबाओगे वह छोड़ते ही उतनी ताकत से उछलती है। उनके कर्मों की वजह से हमें बंगाल-असम में आशीर्वाद मिला। बीजेपी-एनडीए की ताकत बढ़ती गई। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम सांदीपनि विद्यालयों की सौगात देने जा रहे हैं। भारत में एक देश-एक विधान-एक प्रधान-एक राष्ट्रगान होना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम-ईसाई का कानून अलग-अलग नहीं हो सकता। किसी को दो-तीन-चार शादियों का हक न हो। उन्होंने कहा कि इसी महीने समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। मध्यप्रदेश उन बड़े राज्यों में से होगा, जिसका कानून सबको समानता का अधिकार देगा।

इसमें मुस्लिम बहनों की भी जिंदगी बेहतर होगी। हमारी समिति पूरे प्रदेश में घूमी। उसके पास यूसीसी के लिए दस लाख से ज्यादा सुझाव आए। इन सुझावों में मुस्लिम बहनों के भी सुझाव आए। उन्होंने कहा कि भैया ये कानून जल्दी लागू करो। इस कानून से हमारी जिंदगी सुरक्षित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कि उन्होंने तीन तलाक का कानून भी समाप्त कराया।

Ladli Behna Yojana 38th Installment : सभी वर्गों का विकास कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। जब से हमारी सरकार आई है, हमने किसानों से अन्न खरीदा। कांग्रेस के शासनकाल में 55 साल में गेहूं का भाव 400 रुपये भी नहीं बढ़ा। जबकि, हमारी सरकार के 20 कार्यकाल में हम गेहूं 2625 रुपये क्विंटल खरीद रहे हैं। आप गौशाला संचालित करेंगे, तो सरकार आपकी सहायता करेगी। हम दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर-1 बनाएंगे। कांग्रेस के शासनकाल में सरकारी बसें बंद हो गई थीं, लेकिन हमारी सरकार इसी महीने इसे दोबारा शुरू कर रही है।

गुना में दो हजार करोड़ का सीमेंट प्लांट, ढाई हजार करोड़ का प्लांट शिवपुरी में। यहां से मिसाइल जाएगी और पाकिस्तान का कोई कोना नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सब वर्गों के लिए काम कर रही है। मध्यप्रदेश देश में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। राज्य में वृंदावन गांव और गीता भवन बनाए जाएंगे। कांग्रेस को यह बात भी समझ नहीं आ रही। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशी मेहमानों को गीता भेंट करते हैं। जहां-जहां श्रीराम-श्री कृष्ण के चरण पड़े, वहां-वहां तीर्थ स्थान बनाने वाले हैं।

ये भी जानिए : Pujari Dress Code Debate : पुजारियों की ईमानदारी पर क्यों जताया जा रहा शक ?कुछ लोग जिम्मेदार, पूरा सनातन क्यों बदनाम ?

TAGGED:1835 Crore Transferbhind newsCM Mohan YadavHindi NewsLadli Behna Yojana 2026Ladli Behna Yojana 38th InstallmentMP UCCTODAY NEWSमध्यप्रदेश समाचारमोहन यादवलाड़ली बहना योजना किस्तसमान नागरिक संहिता मध्यप्रदेश
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: अमेरिका-ईरान जंग से भारत पर कितना असर, क्या बढ़ रहा है वर्ल्ड वॉर-3 का खतरा?
Pin Postदेश- विदेशस्वदेश एजेंडा

Middle East War : ईरान-अमेरिका जंग का भारत पर कितना असर, क्या दुनिया बढ़ रही वर्ल्ड वॉर-3 की ओर ?

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit
मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit: ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे सीएम मोहन यादव, भिंड के लिए हुए रवाना; प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

By Yoganand Shrivastava
Dabra Sanjeevani Sandipan Vidyalaya Hostel Crisis
मध्य प्रदेश

Dabra Sanjeevani Sandipan Vidyalaya Hostel Crisis: डबरा के संजीवनी (संदीपन) विद्यालय में महा-लापरवाही: हॉस्टल और भोजन व्यवस्था ठप; भीषण गर्मी में बिना पंखों के तड़प रहे बच्चे, पोल खुलने के डर से भागे प्रिंसिपल

By Yoganand Shrivastava
Banda Love Marriage Murder Case Bisanda
उत्तर प्रदेश

Banda Love Marriage Murder Case Bisanda: प्रेम विवाह का खूनी अंजाम: बेटी के कदम से नाराज लड़के ने कुल्हाड़ी से काटकर की लड़की की मां की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?