By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Railway Recruitment 2026 : RRB ALP भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 10वीं-ITI पास उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Railway Recruitment 2026 : RRB ALP भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 10वीं-ITI पास उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

Abhishek Singh
Last updated: June 13, 2026 3:00 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Railway Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका

Railway Recruitment 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के बंपर पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Contents
Railway Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौकाRailway Recruitment 2026 : 10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनRailway Recruitment 2026 : आयु सीमा क्या है?Railway Recruitment 2026 : ऑनलाइन ऐसे करें आवेदनRailway Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैRailway Recruitment 2026 : आवेदन शुल्कRailway Recruitment 2026 : अंतिम तिथि से पहले करें आवेदनRailway Recruitment 2026 : मुख्य बातेंRailway Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन
Railway Recruitment 2026

Railway Recruitment 2026 : 10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा 10वीं के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

Railway Recruitment 2026 : आयु सीमा क्या है?

रेलवे ALP भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Railway Recruitment 2026 : ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Railway Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. “Apply” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. “Create an Account” के माध्यम से नया पंजीकरण करें।
  4. पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Railway Recruitment 2026 : आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

  1. General / OBC / EWS : 500 रुपये
  2. SC / ST / दिव्यांग : 250 रुपये

रेलवे बोर्ड के अनुसार CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद General/OBC/EWS उम्मीदवारों को 400 रुपये और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

Railway Recruitment 2026 : अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

हर साल अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण कई उम्मीदवारों को आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 14 जून 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें और सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद ही फॉर्म सबमिट करें।

Railway Recruitment 2026 : मुख्य बातें

  1. आवेदन की अंतिम तिथि : 14 जून 2026
  2. पद : RRB Assistant Loco Pilot (ALP)
  3. योग्यता : 10वीं + ITI / डिप्लोमा / इंजीनियरिंग डिग्री
  4. आयु सीमा : 18 से 30 वर्ष

Railway Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन

फॉर्म फीस : ₹500 (General/OBC/EWS), ₹250 (SC/ST/Divyang)

READ MORE : Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

TAGGED:10th Pass JobsALP NotificationAssistant Loco Pilot VacancychattisgarhEngineering Diploma JobsGovernment JobsHindi NewsITI JobsJob NewsLatest Government JobsMadhya PradeshMPMP NewsONLINE APPLICATIONRailway CareerRailway ExamRailway Jobs 2026Railway Recruitment 2026Railway VacancyRRB ALP Apply OnlineRRB ALP Last DateRRB ALP RecruitmentRRB RecruitmentSarkari NaukriTODAY NEWSUp
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Cyber Fraud Case
उत्तर प्रदेश

Cyber Fraud Case: 1.50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 11 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

By Yoganand Shrivastava
Pin Postअग्निपथ

Supreme Court Hearing : भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने की नहीं दी मंजूरी,एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

By Abhishek Singh
Damodar Yadav Statement
मध्य प्रदेश

Damodar Yadav Statement: दामोदर यादव का बड़ा बयान, धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी की मांग, छतरपुर आने का किया ऐलान

By Yoganand Shrivastava
Sirohi Murder Case
राजस्थान

Sirohi Murder Case: पत्नी को घुमाने के बहाने रची हत्या की साजिश, उदयपुर से लौटते वक्त गला घोंटकर मारने का आरोप

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?