,

“ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

Major action of Mungeli police under "Operation Baaz", illegal liquor confiscated

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय

मुंगेली, 4 जून 2025 — मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के अंतर्गत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने थाना लालपुर क्षेत्र में दबिश देते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी प्रहलाद साहू के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की है। साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-09 JH-0582) को भी जब्त किया गया है। जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य लगभग ₹24,800 आँका गया है।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” का उद्देश्य जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर लगाम लगाना है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

थाना लालपुर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जिले में नशा विरोधी इस मुहिम से आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…