,

Madhya Pradesh Uniform Civil Code: मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

Madhya Pradesh Uniform Civil Code

Madhya Pradesh Uniform Civil Code मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। समान नागरिक संहिता के अध्ययन और प्रारूप तैयार करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी। मुख्यमंत्री ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर समिति के अध्यक्ष और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के कई सदस्य भी मौजूद रहे।

Madhya Pradesh Uniform Civil Code तीन खंडों में तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट

समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन तीन अलग-अलग खंडों में संकलित किया गया है। पहले खंड में समिति की अनुशंसाएं शामिल हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रचलित विभिन्न कानूनों एवं व्यवस्थाओं का अध्ययन कर सुझाव दिए गए हैं। दूसरे खंड में प्रस्तावित विधेयक का प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें 4 भाग, 404 धाराएं और 7 अनुसूचियां शामिल हैं। तीसरे खंड में व्यापक जन-परामर्श का विवरण दिया गया है। समिति के अनुसार जिला, राज्य और ऑनलाइन माध्यमों से 9.58 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिनका विस्तृत विश्लेषण रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

Madhya Pradesh Uniform Civil Code अनुसूचित जनजातियों को बाहर रखने की सिफारिश

समिति ने अपनी रिपोर्ट में अनुसूचित जनजातियों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखने की अनुशंसा की है। समिति को विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण और लिव-इन संबंधों जैसे विषयों पर अध्ययन का दायित्व दिया गया था। रिपोर्ट तैयार करते समय लैंगिक समानता, संवैधानिक प्रावधानों, सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं और स्थानीय रीति-रिवाजों को ध्यान में रखा गया है। राज्य सरकार ने रिपोर्ट को विधि विभाग को भेज दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद इसे मानसून सत्र में विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Read this: Ladli Behna Yojana 38th Installment : सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण