Isa Ahmad
1. CG TOP 10: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप से हथियार, विस्फोटक, सोना और नकदी बरामद
CG TOP 10: दंतेवाड़ा के बारसूर क्षेत्र में आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार, विस्फोटक, 116 ग्राम सोना, 2 लाख रुपये नकद समेत करीब 18 लाख रुपये का सामान बरामद किया। पुलिस ने इसे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम होने का दावा किया।
2. रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के बाद सियासत गरम
शराब घोटाला, कोयला घोटाला और कस्टम मिलिंग मामले में EOW-ACB ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है।
3. CG TOP 10: गरियाबंद में 35 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
देवभोग पुलिस ने नाकेबंदी कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 17.5 लाख रुपये बताई गई है।
4. सक्ती में 13 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा
सक्ती पुलिस ने 40 घंटे के भीतर 13 वर्षीय कपिल केंवट हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी हेमंत कुमार केंवट को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव खेत में दफना दिया था।
5. CG TOP 10: कांकेर के बड़े शीतला मंदिर में लाखों की चोरी
कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के पास स्थित बड़े शीतला मंदिर में चोरों ने माता का मुकुट, जेवरात, दानपेटी की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
6. भिलाई इस्पात संयंत्र में करंट लगने से कर्मचारी की मौत
भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान 36 वर्षीय कर्मचारी विनोद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
7. सक्ती के फगुरम गांव में घर में घुसकर युवक की पिटाई
फगुरम गांव में लाठी-डंडों से लैस लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर युवक पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
8. CG TOP 10: कोरबा में बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। लोगों से सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने और झाड़-फूंक से बचने की अपील की गई है।
9. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विशेष यातायात अभियान के दौरान 62 वाहन चालकों के चालान काटे गए और ₹27,200 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
10. AI से होगी ग्रामीण सड़कों की निगरानी
छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की सड़कों की निगरानी के लिए AI आधारित रोड मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने जा रही है। इससे गड्ढों और सड़क क्षति की पहचान कर समय पर मरम्मत की जा सकेगी।





