,

Medical College Attack: एकतरफा प्यार में मेडिकल कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, बचाने आई युवती भी घायल\

Medical College Attack

रिपोर्टर: निज़ाम अली

Medical College Attack मेडिकल कॉलेज में एकतरफा प्यार के चलते एक गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि पैरामेडिकल स्टाफ से जुड़े एक युवक ने अपनी साथी छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और साथी छात्रों व कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

Medical College Attack बचाव करने पहुंची युवती भी हुई घायल

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सागर सिंह के रूप में हुई है, जो कानपुर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं घायल छात्रा बरेली की रहने वाली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची निधि नामक युवती भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Medical College Attack आरोपी पुलिस हिरासत में, छात्रा की हालत गंभीर

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Train Snatching Case: ओवरनाइट एक्सप्रेस में झपटमारी का खुलासा, महिला का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार