By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Tiranga Yatra : भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्मश्री
मध्य प्रदेश

Tiranga Yatra : भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्मश्री

Abhishek Singh
Last updated: July 12, 2026 9:33 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Tiranga Yatra : 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा की तैयारियां हुईं तेज

Tiranga Yatra : भोपाल में 14 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को हिन्दी भवन में कर्मश्री की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कर्मश्री के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, राष्ट्रभक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ यात्रा की रूपरेखा, जनसहभागिता और आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

Contents
Tiranga Yatra : 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा की तैयारियां हुईं तेजTiranga Yatra : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्यTiranga Yatra : रामेश्वर शर्मा बोले- राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन बने तिरंगा यात्राTiranga Yatra : वीर सैनिकों के सम्मान का भी बनेगा माध्यमTiranga Yatra : भव्य आयोजन की तैयारियों पर हुआ मंथनTiranga Yatra : भोपाल में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाने की तैयारीTiranga Yatra : जनसहभागिता से सफल होगा आयोजन
Tiranga Yatra

Tiranga Yatra : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि यह तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है।आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष भी बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Tiranga Yatra : रामेश्वर शर्मा बोले- राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन बने तिरंगा यात्रा

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और भारत माता की सेवा ही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।

Tiranga Yatra : वीर सैनिकों के सम्मान का भी बनेगा माध्यम

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और सम्मान को नई मजबूती मिली है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर होगी।उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Tiranga Yatra : भव्य आयोजन की तैयारियों पर हुआ मंथन

बैठक में 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साथ ही शहरभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति भी बनाई गई।

Tiranga Yatra : भोपाल में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाने की तैयारी

आयोजकों ने विश्वास जताया कि 14 अगस्त को भोपाल की सड़कों पर हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Tiranga Yatra : जनसहभागिता से सफल होगा आयोजन

कर्मश्री की ओर से आयोजित यह तिरंगा यात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की तैयारी है। आयोजकों का उद्देश्य इसे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन की सहभागिता वाला राष्ट्रीय उत्सव बनाना है, जिससे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

read more : Middle East War : ईरान-अमेरिका जंग का भारत पर कितना असर, क्या दुनिया बढ़ रही वर्ल्ड वॉर-3 की ओर ?

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP Newsnewstiranga yatraTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में इंदौर से हुई महाअभियान की शुरुआत

By Abhishek Singh
1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिला बड़ा तोहफा, भिंड में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Pin Postमध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana 38th Installment : सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

By Swadesh News
CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit
मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit: ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे सीएम मोहन यादव, भिंड के लिए हुए रवाना; प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

By Yoganand Shrivastava
Dabra Sanjeevani Sandipan Vidyalaya Hostel Crisis
मध्य प्रदेश

Dabra Sanjeevani Sandipan Vidyalaya Hostel Crisis: डबरा के संजीवनी (संदीपन) विद्यालय में महा-लापरवाही: हॉस्टल और भोजन व्यवस्था ठप; भीषण गर्मी में बिना पंखों के तड़प रहे बच्चे, पोल खुलने के डर से भागे प्रिंसिपल

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?