Isa Ahmad
Sakti Assault Video: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के फगुरम गांव से मारपीट का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर एक घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद विवाद हिंसक हो जाता है और एक युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा जाता है। घटना के दौरान आसपास महिलाएं और अन्य लोग भी मौजूद नजर आते हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करता दिखाई नहीं देता।
Sakti Assault Video: घर में घुसकर की गई मारपीट, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने पहले घर का दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर मौजूद युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक को जमीन पर गिराकर लगातार पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Sakti Assault Video: दोनों पक्षों पर काउंटर FIR, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद फगुरम चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और मामले में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।





