Report: Vandna Rawat
Yogi Adityanath Strict Instructions उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण, महिला सुरक्षा और आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब दिया जाए और निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्र से छठ तक फील्ड में रहें वरिष्ठ अधिकारी
Yogi Adityanath Strict Instructions मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नवरात्र से लेकर छठ पर्व तक वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी सतर्क रहें और शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतें।
मंदिरों में सीसीटीवी निगरानी और त्योहारों पर सुरक्षा के निर्देश
Yogi Adityanath Strict Instructions सीएम योगी ने नवरात्र, दशहरा और छठ पर्व को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। प्रमुख देवी मंदिरों में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी रखने और विसर्जन मार्गों पर मांस-मदिरा की दुकानें नहीं लगने देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा बनी रहे।
अतिवृष्टि प्रभावितों को राहत और किसानों को खाद उपलब्ध कराने पर जोर
Yogi Adityanath Strict Instructions मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, राहत कार्यों और त्योहारों की तैयारियों में सक्रियता बरतने को कहा।
Read this: Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान


