,

Italy Wine Heist: इटली में 55 करोड़ की वाइन चोरी, 30 हजार बोतलें लेकर फरार हुए 7 नकाबपोश चोर

Italy Wine Heist

BY: Yoganand Shrivastva

Italy Wine Heist इटली के टस्कनी क्षेत्र में मशहूर वाइन कंपनी मार्केसी एंटिनोरी के गोदाम से करीब 5 मिलियन यूरो यानी लगभग 55 करोड़ रुपये की 30 हजार प्रीमियम रेड वाइन की बोतलें चोरी हो गईं। इस वारदात को सात नकाबपोश चोरों ने अंजाम दिया। चोरी का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ, जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने इसे इटली के इतिहास की सबसे बड़ी वाइन चोरी में से एक बताया।

अलार्म बंद कर दो ट्रकों में भर ले गए बोतलें

Italy Wine Heist रॉयटर्स के मुताबिक, चोरी की घटना पिछले सप्ताहांत कॉर्टोना स्थित गोदाम में हुई। सीसीटीवी फुटेज में सात नकाबपोश चोर दिखाई दिए। आरोप है कि उन्होंने पहले अलार्म प्रणाली को बंद किया और फिर वाइन के डिब्बों को दो ट्रकों में भरकर फरार हो गए। यह कंपनी का सबसे बड़ा गोदाम है, जहां दुनिया भर में भेजने के लिए वाइन पैक करके रखी जाती थी। चोरों ने माल को रवाना किए जाने से पहले ही वारदात को अंजाम दे दिया।

टिग्नानेलो, सोलाया और गुआडो अल टासो की बोतलें निशाने पर

Italy Wine Heist एएफपी के मुताबिक, चोर कंपनी की तीन प्रीमियम रेड वाइन किस्में—टिग्नानेलो, सोलाया और गुआडो अल टासो—ले गए। इनकी एक बोतल की कीमत लगभग 120 से 130 यूरो बताई गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें अकेले सोलाया ब्रांड की करीब 8 हजार से 10 हजार बोतलें शामिल थीं। वर्ष 1385 से वाइन बनाने वाली कंपनी ने दुनिया भर के अपने ग्राहकों को सतर्क करते हुए अनधिकृत स्थानों से वाइन नहीं खरीदने की सलाह दी है।

इटली में वाइन चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

Italy Wine Heist इटली में वाइन गोदामों को निशाना बनाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। रॉयटर्स के अनुसार, जुलाई में मोंटाल्सिनो की बानफी वाइनरी में चोरी हुई थी। वहीं सितंबर में उत्तरी पीडमोंट क्षेत्र से बैरोलो वाइन की करीब 3 हजार बोतलें चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। ताजा मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। चोरी हुई वाइन की बड़ी मात्रा और उसकी कीमत ने इस वारदात को चर्चा में ला दिया है।

Read this: Flydubai Hijack Attempt: 9/11 हमलों से प्रेरित था को-पायलट, इजरायल एयरपोर्ट को निशाना बनाने की थी योजना

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…