,

Guna GRP Action: गुना जीआरपी का बड़ा खुलासा: ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, 9 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Guna GRP Action

Report: Vijay Ahirwar

Guna GRP Action मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में यात्रियों, विशेष रूप से महिला यात्रियों को निशाना बनाकर जेवर और कीमती सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में संचालित ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देता था।

Guna GRP Action महिला यात्री के बैग से जेवर चोरी होने के बाद खुला मामला

Guna GRP Action पूरे मामले की शुरुआत 13 जून 2026 को हुई, जब एक यात्री अपने परिवार के साथ बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने उसकी पत्नी के ट्रॉली बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी गुना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से कई रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर पड़ताल की, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

Guna GRP Action 15 लाख के जेवर बरामद, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

जांच के दौरान मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा हुआ। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में यात्रा कर महिलाओं के बैगों को निशाना बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से सोने का हार, चेन, कंगन, अंगूठियां, पेंडल और अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई जीआरपी थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Read this: Madhya Pradesh Uniform Civil Code: मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड