Baldwin Farm Area High School: बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में सीबीएसई टॉपर्स का भव्य सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Baldwin Farm Area High School

Report: Prem Shrivastva

Baldwin Farm Area High School जमशेदपुर के कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 (एआईएसएसई) और कक्षा 12 (एआईएसएससीई) के सफल विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Baldwin Farm Area High School टॉपर्स और विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

सम्मान समारोह में कक्षा 12 की छात्रा अफराह इमाम को 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10 के छात्र सौर्यश प्रमाणिक ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। छात्रा शृष्टि प्रकाश को जीवविज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया। इसके अलावा विभिन्न स्ट्रीम टॉपर्स, विषयवार टॉपर्स और कमेंडेबल परफॉर्मेंस अवार्ड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Baldwin Farm Area High School अतिथियों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम में बाल्डविन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक (प्रशासन) एवं बाल्डविन अकादमी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, सचिव प्रभास कुमार, निदेशक (अकादमिक) एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अशोक सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए अनुशासन, ईमानदारी और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शुभश्री सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Read this: Raigarh Bike Theft Gang: रायगढ़ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 21 चोरी की बाइक बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को