Nasha Mukt MP : नशे के खात्मे की बारी, अभियान में जरुरी है जनभागीदारी,सीएम का संकल्प, नशामुक्त एमपी की ओर बढ़ते कदम
Nasha Mukt MP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ मध्य प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रही है…नशामुक्त मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरी प्रतिबद्धता से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जैसे व्यापक अभियान और त्रिस्तरीय रणनीति यानि जागरूकता, नियमों का कड़ाई से पालन और पुनर्वास के जरिए 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज की रचनात्मकता को नष्ट कर देता है..सीएम कहना है कि हमे सफलता तभी मिलेगी जब प्रदेश का हर नागरिक इस अभियान को सरकारी योजना न मानकर एक पवित्र ‘जन-आंदोलन’ के रूप में अपनाएगा…
Nasha Mukt MP : मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो वर्तमान और भविष्य दोनों को बर्बाद कर देती है…इसलिए सरकार ने इसे राज्य के विकास के लिए एक बड़ी चुनौती मानती है…मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कराया गया है, ठीक उसी तरह अब नशे के अवैध कारोबार और लत के खिलाफ भी एक निर्णायक महा-जंग जीती जाएगी…मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग 15 से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाएगा…जिसका मकसद युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना, जनभागीदारी बढ़ाना और अवैध ड्रग्स सिंडिकेट की कमर तोड़ना है..
read more : Middle East War : ईरान-अमेरिका जंग का भारत पर कितना असर, क्या दुनिया बढ़ रही वर्ल्ड वॉर-3 की ओर ?

