,

मैनपुरी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mainpuri youth dies under suspicious circumstances

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट: कमलेश कुमार | जनपद: मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खिरना कला में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह पुत्र वदन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव का ही निवासी उदय प्रताप, हरपाल को नौकरी के बहाने गुजरात लेकर गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी उदय प्रताप के छोटे भाई रंजीत द्वारा फोन पर दी गई थी। रंजीत ही हरपाल का शव गांव खिरना कला छोड़ गया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि हरपाल पूरी तरह स्वस्थ था और नौकरी की उम्मीद में गुजरात गया था, लेकिन जिस तरह से उसकी मौत हुई है, वह पूरी तरह से संदिग्ध है।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। एसपी ग्रामीण ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी उदय प्रताप की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है, वहीं परिजनों को अब न्याय की उम्मीद है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में