Mannat Renovation : सुप्रीम कोर्ट से शाहरुख खान को बड़ी राहत
Mannat Renovation : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मुंबई स्थित उनके प्रतिष्ठित बंगले ‘मन्नत’ के रेनोवेशन और अतिरिक्त मंजिल जोड़ने की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही अब ‘मन्नत’ में प्रस्तावित निर्माण कार्य का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

Mannat Renovation : अतिरिक्त मंजिल जोड़ने की मंजूरी बरकरार
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारियों ने कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) के सभी नियमों का पालन करते हुए मंजूरी दी थी। ऐसे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (NGT) के फैसले में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।इस फैसले के बाद शाहरुख खान अपने बंगले में अतिरिक्त मंजिल जोड़ने का काम आगे बढ़ा सकेंगे।
Mannat Renovation : किसने दी थी रेनोवेशन के खिलाफ चुनौती?
‘मन्नत’ के रेनोवेशन के खिलाफ मुंबई के एक निवासी ने याचिका दायर कर निर्माण अनुमति पर सवाल उठाए थे। याचिकाकर्ता का दावा था कि सी-फेसिंग बंगले में निर्माण के लिए दी गई मंजूरी नियमों के अनुरूप नहीं है।हालांकि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका के उद्देश्य पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रथम दृष्टया याचिका के पीछे का मकसद संदिग्ध प्रतीत होता है। पर्याप्त आधार न मिलने पर कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।
Mannat Renovation : फिलहाल परिवार के साथ किराए के घर में रह रहे हैं शाहरुख
रेनोवेशन कार्य के चलते शाहरुख खान अपने परिवार के साथ फिलहाल ‘मन्नत’ से बाहर रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मुंबई के पाली हिल स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया है।बताया जा रहा है कि अभिनेता ने फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की बिल्डिंग की चार मंजिलें किराए पर ली हैं, जहां वह पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ रह रहे हैं।
Mannat Renovation : 2001 में खरीदा था ‘मन्नत’
शाहरुख खान ने वर्ष 2001 में इस प्रतिष्ठित बंगले को खरीदा था। बाद में इसका नाम ‘मन्नत’ रखा गया, जिसका अर्थ इच्छा या प्रार्थना से जुड़ा माना जाता है। आज यह मुंबई के सबसे चर्चित और लोकप्रिय सेलिब्रिटी घरों में शामिल है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने पहुंचते हैं।
Mannat Renovation : ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं शाहरुख खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से सामने आए कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं।
read more : Rudrapur Fake Kinnar Case: रुद्रपुर में कथित फर्जी किन्नरों पर जबरन वसूली का आरोप, किन्नर समाज का हंगामा; पुलिस जांच में जुटी

