,

Lucknow : ट्रैफिक सुधार को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lucknow

Report: Vandna rawat

Lucknow : राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए स्मार्ट सिटी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर और मंडलायुक्त ने की, जिसमें डीएम, जेसीपी, एलडीए सचिव, नगर आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शहर में जाम और ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन

Lucknow बैठक में लखनऊ के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति और इसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने समस्या क्षेत्रों की पहचान की और समाधान के लिए उपायों पर मंथन किया।

पार्किंग व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Lucknow मंडलायुक्त ने एलडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमर्शियल बिल्डिंग में निर्धारित पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही अंडरग्राउंड और मल्टीलेवल पार्किंग को प्राथमिकता दी जाए ताकि सड़क पर वाहन पार्किंग की समस्या कम हो।

स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक विभाग की भागीदारी

Lucknow बैठक में स्मार्ट सिटी अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने शहर की ट्रैफिक प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक उपायों पर सुझाव दिए। अधिकारियों ने जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Read this: Gwalior : दूषित पानी की शिकायतों पर नगर निगम की कार्रवाई, CM हेल्पलाइन पर 140 शिकायतें दर्ज

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों