,

आगरा में एसजीएसटी जांच में बड़ा खुलासा: 4 करोड़ का स्टॉक गायब, कारोबारी ने जमा किए 85.40 लाख रुपए

आगरा में एसजीएसटी जांच में बड़ा खुलासा: 4 करोड़ का स्टॉक गायब, कारोबारी ने जमा किए 85.40 लाख रुपए

आगरा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग की जांच में बेलनगंज स्थित श्रीराम पेपर वर्ल्ड के कारोबारी अनिकेत गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में करीब 4 करोड़ रुपए का पेपर स्टॉक गायब पाया गया।

टर्नओवर कम दिखाकर जीएसटी चोरी

विभागीय जांच में सामने आया कि कारोबारी ने रिटर्न में टर्नओवर कम दिखाकर टैक्स चोरी की। मौके पर स्टॉक का मिलान करने पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई। पूछताछ में व्यापारी ने गलती स्वीकार करते हुए 85.40 लाख रुपए जमा किए।

जांच से कारोबारियों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ कहा है कि टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की अचानक जांचें की जाएंगी ताकि जीएसटी चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…