Isa Ahmad
Rudrapur Fake Kinnar Case: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कथित तौर पर किन्नर का वेश धारण कर लोगों से जबरन वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक पिछले कई दिनों से शहर की दुकानों, बाजारों और सड़कों पर वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूल रहे थे। विरोध करने पर कुछ लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने की शिकायत भी सामने आई है।
Rudrapur Fake Kinnar Case: किन्नर समाज ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद किन्नर समाज के दो दर्जन से अधिक सदस्य मौके पर पहुंचे और कथित फर्जी किन्नरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वे आरोपित लोगों को लेकर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचे, जहां कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। किन्नर समाज ने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
Rudrapur Fake Kinnar Case: पुलिस ने जांच शुरू की
किन्नर समाज का कहना है कि ऐसे लोगों की कथित गतिविधियों से पूरे समुदाय की छवि प्रभावित हो रही है और आम जनता में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में संबंधित संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





