,

One-Sided Love Crime: ग्वालियर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, महिला को घर में घुसकर मारी गोली, बचाने पहुंचे युवक को भी किया घायल

One-Sided Love Crime

Report: Arvind Chouhan

One-Sided Love Crime ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोतीझील स्थित कृष्णा नगर पहाड़ी में एक युवक ने कथित रूप से घर में घुसकर महिला पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

One-Sided Love Crime बचाने पहुंचे युवक को भी लगी गोली

जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी जगदीप सिंह घर में घुस आया और महिला पर फायरिंग कर दी। गोली महिला के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस में मौजूद युवक आकाश जाटव मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी गोली चला दी, जिससे उसके हाथ में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया।

One-Sided Love Crime बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी, गिरफ्तार

घायल महिला के पति के अनुसार आरोपी पहले उसकी पत्नी से बातचीत करता था। करीब एक वर्ष पहले इस बात की जानकारी मिलने पर महिला ने आरोपी से संपर्क बंद कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार महिला पर बातचीत करने का दबाव बना रहा था। इस मुद्दे को लेकर मोहल्ले में पंचायत भी हुई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read this: Guna GRP Action: गुना जीआरपी का बड़ा खुलासा: ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, 9 आरोपी गिरफ्तार

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट