Cyber Fraud Case फिरोजाबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘साइबर वज्र अभियान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। प्रारंभिक जांच में करीब 1.50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है।
Cyber Fraud Case कई राज्यों में फैला था गिरोह का नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक संगठित नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे। इनका संपर्क तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों तक फैला हुआ था। आरोपी लोगों को डिजिटल अरेस्ट, निवेश योजनाओं और अन्य ऑनलाइन प्रलोभनों का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी करते थे।
Cyber Fraud Case देशभर में दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच एजेंसियां अब इनके अन्य सहयोगियों, बैंक खातों और ठगी से अर्जित संपत्तियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत ने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।





