SevaTeerth : PMO की नई इमारत ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले, गुलामी की सोच से आगे बढ़ना जरूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
SevaTeerth

by; vijay nandan

SevaTeerth : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय का आधिकारिक पता साउथ ब्लॉक से बदलकर नए कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित हो गया है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक जैसी इमारतें औपनिवेशिक शासन की विरासत का प्रतीक थीं। देश को मानसिक रूप से भी स्वतंत्र बनाने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई व्यवस्थाएं केवल भवन परिवर्तन नहीं, बल्कि शासन की सोच में बदलाव का संकेत हैं।

SevaTeerth

SevaTeerth : ‘नागरिक देवो भव’ का संदेश

सेवा तीर्थ परिसर में ‘नागरिक देवो भव’ का संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री ने इसे शासन की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बताया, जिसमें सत्ता नहीं बल्कि सेवा सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि कार्यस्थलों और प्रशासनिक ढांचे में भी झलकनी चाहिए। पुराने भवन सीमित संसाधनों और जर्जर संरचना के कारण आधुनिक तकनीकी जरूरतों के अनुरूप नहीं थे।

SevaTeerth

SevaTeerth : मंत्रालयों का एकीकरण, खर्च में कमी

प्रधानमंत्री ने बताया कि कई मंत्रालय अलग-अलग इमारतों से संचालित होने के कारण हर वर्ष लगभग 1500 करोड़ रुपए किराए पर खर्च हो रहे थे। नए कर्तव्य भवनों में मंत्रालयों को एक साथ लाने से समन्वय बेहतर होगा, समय बचेगा और प्रशासनिक खर्च में कमी आएगी।

कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित कई प्रमुख मंत्रालयों को स्थान दिया गया है। भवनों को डिजिटल तकनीक, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल मानकों के साथ तैयार किया गया है।

SevaTeerth

SevaTeerth : महत्वपूर्ण फैसलों पर हस्ताक्षर

नए कार्यालय में प्रधानमंत्री ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े कई प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए। इनमें दुर्घटना पीड़ितों के लिए 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार की व्यवस्था, ‘लखपति दीदी’ योजना का विस्तार, कृषि अवसंरचना कोष में वृद्धि और स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी जैसे फैसले शामिल हैं।

SevaTeerth : सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा

‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बनाए गए हैं। इसी योजना में नया संसद भवन और कर्तव्य पथ का विकास भी शामिल है। सरकार का कहना है कि पुराने नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को भविष्य में राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां भारत की सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी।

करीब 1189 करोड़ रुपए की लागत से बने सेवा तीर्थ परिसर को आधुनिक प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे कार्यकुशलता बढ़ेगी और नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने