,

Seoni Mob Lynching Case: सिवनी में युवक से कथित मॉब लिंचिंग का मामला, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

Seoni Mob Lynching Case

Report: Praveen dubey

Seoni Mob Lynching Case मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कथित मॉब लिंचिंग का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक की पीठ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में उसकी चोटों पर लेप लगाया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोगों की बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Seoni Mob Lynching Case पीड़ित ने डर के कारण नहीं की थी तत्काल शिकायत

जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान सोहेल खान, निवासी ग्राम सालीवाड़ा (भोमा), तहसील सिवनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना करीब एक माह पुरानी है और कोतवाली या डूंडासिवनी थाना क्षेत्र की हो सकती है। पीड़ित, जो आईटीआई का छात्र बताया जा रहा है, कथित तौर पर घटना के बाद भयवश पुलिस के पास नहीं गया और वर्तमान में नागपुर में रह रहा है।

Seoni Mob Lynching Case तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं एआईएमआईएम के डिविजनल इंचार्ज शादाब पटेल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read this: Pakistan Bitcoin Fatwa : बिटकॉइन ‘हराम’! पाकिस्तान में मौलाना के फतवे से मचा विवाद, जानें Crypto पर क्या पड़ेगा असर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…