,

SBI Recruitment 2026 : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 98 लाख तक CTC पाने का मौका

SBIRecruitment2026 specialist-cadre-officer

by: vijay yadav

SBI Recruitment 2026 : नई दिल्ली, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL), कोलकाता और आईटी रिस्क से संबंधित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के जरिए पूरी की जा सकती है।

SBI Recruitment 2026 : किन पदों पर होगी नियुक्ति?

SBI की इस भर्ती में SBIL कोलकाता के लिए डीन, फैकल्टी, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद शामिल हैं। आईटी रिस्क से जुड़े पदों के लिए तकनीकी क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

SBI Recruitment 2026

SBI Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

डीन: उम्मीदवार के पास MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या समकक्ष डिग्री में कम से कम 55 फीसदी अंक होने चाहिए। PhD/MPhil को भी मान्य योग्यता में शामिल किया गया है। इसके साथ कुल 15 वर्ष का अनुभव जरूरी है, जिसमें संबंधित संस्थान में डीन, निदेशक या समकक्ष पद पर कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

फैकल्टी: किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55 फीसदी अंक जरूरी हैं। PhD/MPhil अतिरिक्त योग्यता है। उम्मीदवार के पास कम से कम 6 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव: मार्केटिंग में MBA या समकक्ष डिग्री में कम से कम 55 फीसदी अंक मांगे गए हैं। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (IT Risk): BE/BTech के साथ MCA, MSc या MTech जैसी संबंधित तकनीकी योग्यताएं स्वीकार्य हैं। उम्मीदवार के पास IT क्षेत्र में कम से कम 12 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। IT Risk Management या Information Security में 6 वर्ष का अनुभव वांछनीय है।

असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IT Risk): इस पद के लिए भी संबंधित तकनीकी डिग्री जरूरी है। IT क्षेत्र में कम से कम 9 वर्ष का अनुभव मांगा गया है, जबकि IT Risk Management या Information Security में 5 वर्ष का अनुभव वांछनीय है।

IT Risk पदों के लिए सर्टिफिकेशन

डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IT Risk) पदों के लिए CISSP, CRISC, CISM या CISA में से कोई एक वैध सर्टिफिकेट होना पसंदीदा योग्यता है।

SBI Recruitment 2026 : किस पद पर कितना CTC मिलेगा?

SBI की इस भर्ती में पद के अनुसार वार्षिक CTC अलग-अलग निर्धारित है:

  • डीन, SBIL कोलकाता: 98 लाख रुपये तक
  • फैकल्टी, SBIL कोलकाता: 63 लाख रुपये तक
  • मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव: 52 लाख रुपये
  • डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (IT Risk): 60 लाख रुपये तक
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IT Risk): 50 लाख रुपये तक
  • आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। वहीं SC, ST और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों द्वारा जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

SBI Recruitment 2026 : 6 अक्टूबर तक करें आवेदन

SBI SCO Recruitment 2026 के लिए पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की योग्यता और अनुभव की शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

नोटा: पाठकों ये खबर आप तक सूचना पहुंचाने के लिए है, इसमें नियम शर्तें और अन्य जानकारियों में त्रुटि हो सकती है, आप Sbi के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक जरूर कर लें।

ये भी जानिए : Gold Silver Price 17 Sep 2026 : फेड के फैसले का असर, सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 19 सितंबर से छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. उज्जैन में आज दीपोत्सव,

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव

Jhiram Ghati Case: 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

जगदलपुर। Jhiram Ghati Case में 13 साल से अधिक समय बाद बुधवार,

CGPSC Exam Controversy: 2024-25 की परीक्षाओं को लेकर फिर गरमाई सियासत

प्रवीन कुमार की रिपोर्ट.. CGPSC Exam Controversy: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की

Porasa Road Accident: तेज रफ्तार ईको ने बाइक को मारी टक्कर

Porasa Road Accident: मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में बुधवार को

Shajapur GRS Protest: रोजगार सहायकों ने निकाली बाइक रैली

Shajapur GRS Protest: शाजापुर जिले में ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों (GRS) ने

Chhatarpur Bribery Case: बक्सवाहा तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई

Chhatarpur Bribery Case: छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील कार्यालय में सागर लोकायुक्त