,

Saudi Arabia Helicopter Crash: सउदी अरब में बड़ा विमान हादसा: अरामको कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 सउदी नागरिकों की मौत

Saudi Arabia Helicopter Crash

Saudi Arabia Helicopter Crash सउदी अरब के रास तनुरा (Ras Tanura) इलाके से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को यहाँ सउदी अरब की दिग्गज ऊर्जा कंपनी ‘सउदी अरामको’ (Saudi Aramco) का एक हेलिकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सउदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस भीषण हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सभी 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मारे गए सभी लोग सउदी अरब के ही मूल नागरिक थे।

Saudi Arabia Helicopter Crash रास तनुरा में हुआ हादसा, मृतकों की पहचान अभी गोपनीय

यह दर्दनाक हादसा तेल और ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख केंद्र रास तनुरा में घटित हुआ। हेलिकॉप्टर अरामको कंपनी के परिचालन या वीआईपी मूवमेंट से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की भयावहता को देखते हुए राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी 14 यात्री दम तोड़ चुके थे। सउदी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल पीड़ितों के नामों और उनके पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी को गोपनीय रखा है और जांच के बाद ही इसे जारी करने की बात कही है।

Saudi Arabia Helicopter Crash क्रैश होने की वजह अभी साफ नहीं, उच्च स्तरीय जांच शुरू

सउदी अरब के नागरिक उड्डयन और सुरक्षा अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि तो की है, लेकिन यह हेलिकॉप्टर किन परिस्थितियों में और किस तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अरामको कंपनी और सउदी सरकार के विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच (Investigation) शुरू कर दी है।

Read this: Tomblaine Aviation Disaster: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा: स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन क्रैश, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…