Report: Avinash Shrivastva
Sasaram Canal Accident रोहतास जिले के सासाराम से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। संझौली थाना क्षेत्र के रामपुर के पास बाइक सवार पिता-पुत्री नहर में गिरकर लापता हो गए। बताया जा रहा है कि असम राइफल्स के जवान राम प्रकाश राम अपनी पुत्री सलोनी कुमारी के साथ बाइक से गुप्ता धाम जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर के समीप नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और छोटी पुलिया से टकराने के बाद दोनों गहरे पानी में जा गिरे।
Sasaram Canal Accident ग्रामीणों ने मचाया शोर, पुलिस मौके पर पहुंची
घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर संझौली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

Sasaram Canal Accident तेज बहाव से रेस्क्यू में आ रही दिक्कत
स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीण युवकों की मदद से पिता-पुत्री की तलाश की जा रही है। हालांकि नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव और खोज अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।
बताया जाता है कि राम प्रकाश राम असम राइफल्स में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और दुख का माहौल है।
Read this: Swami Kailashanand Giri Maharaj : साधना, संस्कार और सेवा के जरिए सनातन चेतना को आगे बढ़ाने वाले संत


