सरस्वती सिनेमा हॉल में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की गाड़ियां घंटों तक जुटीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सरस्वती सिनेमा हॉल में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की गाड़ियां घंटों तक जुटीं

रिपोर्टर:अनमोल श्रीवास्तव, EDIT BY: MOHIT JAIN

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग स्थित सरस्वती टाकीज सिनेमा हॉल में सोमवार को भीषण आग लग गई। अचानक उठी लपटों ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सैकड़ों कुर्सियां और पिक्चर पर्दे धू-धू कर जल उठे।

दमकल और पुलिस की मशक्कत

आग लगने की सूचना पर तुरंत दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस बल भी आग बुझाने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गया। हालांकि, करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी।

लाखों का नुकसान

आग इतनी भयावह थी कि हॉल का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत

आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक उठने लगा, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना स्थल पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने और नुकसान को रोकने में लगी रही।