राजेश खन्ना @82: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टॉर,लोग मानते थे भगवान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rajesh Khanna @82: Bollywood's first superstar, people believed in God

राजेश खन्ना ने अपने दौर में ऐसा स्टारडम देखा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। राजेश खन्ना की तीन साल में लगातार 17 फिल्में हिट हुई थीं। आज तक उनका यह रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है।

राजेश खन्ना ऐसे सुपरस्टार थे जिन पर लड़कियां मरती थीं। उनकी तस्वीर से शादी कर लेती थीं। उनके गाड़ी के आगे लेट जाती थीं। उनके नाम का सिंदूर लगाती थीं। इतना बड़ा सुपरस्टार ना तो कभी हुआ है और ना ही कभी आगे होगा। उनका स्टारडम ऐसा था कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। उनके बारे में बड़ी मशहूर कहावत रही है कि ‘ऊपर आका, नीचे काका’। भिखारी भी भगवान के नाम के बजाय राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगा करते थे।

29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना की आज 82वीं बर्थ एनिवर्सरी है, इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ और खास बातें।

दस हजार लोगों में से चुने गए थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना की बॉलीवुड में एंट्री एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता के जरिए हुई थी। 1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर ने एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता कराई, जिसमें लगभग दस हजार लोगों ने हिस्सा लिया था।

इस प्रतियोगिता में राजेश खन्ना पहले नंबर पर आए थे। यहां से अमृतसर में पैदा होने वाले जतिन खन्ना बॉलीवुड में राजेश खन्ना बनकर पहुंचे। उन्होंने 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो 1967 में भारत की ऑस्कर में पहली आधिकारिक एंट्री फिल्म बनी थी।

इंडस्ट्री में काका के नाम से फेमस हुए

राजेश खन्ना को बॉलीवुड में सब काका कहकर बुलाते थे। एक इंटरव्यू के दौरान खुद राजेश खन्ना ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका नाम काका कैसे पड़ा था? राजेश खन्ना ने बताया था कि पंजाबी में छोटे बच्चे को काका पुकारते हैं। उनके पेरेंट्स और रिश्तेदार उन्हें ‘काका’ कहकर बुलाते थे।

स्कूल और कॉलेज के दिनों में भी उनके दोस्त काका कहकर पुकारते थे। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो उनके फिल्मी दोस्त भी इसी नाम से पुकारने लगे। धीरे-धीरे यह नाम फेमस हो गया और उनके फैंस भी उन्हें काका कहकर बुलाने लगे।

फिल्म इंडस्ट्री भगवान मानने लगी थी

राजेश खन्ना का ऐसा स्टारडम था कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें भगवान मानने लगी थी। इस बारे में एक कहावत बहुत ही फेमस थी कि ‘ऊपर आका, नीचे काका’। उनके घर के बाहर निर्माताओं की लाइन लगी रहती थी। राजेश खन्ना की इतनी डिमांड थी कि एक बार पाइल्स के ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो आसपास के कमरे निर्माताओं ने बुक कर लिए, ताकि वे काका को अपनी फिल्म की कहानी सुना सके।

भिखारी राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगते थे

राजेश खन्ना के बारे में यह बात भी बहुत फेमस है कि भिखारी भगवान के नाम पर नहीं बल्कि राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगा करते थे। राजेश खन्ना ने खुद एक बार एक भिखारी को ऐसा करते देखा था।

दरअसल, एक बार उनकी एक फिल्म की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले स्थित मिठीबाई कॉलेज में हो रही थी। उस दौरान शूटिंग सेट के बाहर एक भिखारी राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगा करता था। इस वाकये के बाद तो कई जगह पर भिखारियों ने राजेश खन्ना के नाम पर भीख मांगना शुरू कर दिया था।

राजेश खन्ना का ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटा

राजेश खन्ना ने 1969-72 के बीच लगातार 17 सुपरहिट देकर स्टारडम का तमगा हासिल किया था। उनकी फिल्मों की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग उनकी एक फिल्म देखने के बाद दूसरी फिल्म देखने के लिए थिएटर में घुस जाया करते थे। उस समय ऐसा दौर था जब सारे बड़े सिनेमाघरों में 5-6 फिल्में सिर्फ राजेश खन्ना की ही होती थीं।

Gwalior : टहलते युवक का अपहरण, तीन बदमाश गिरफ्तार

Report: Arvind Chouhan घर के बाहर अपहरण का मामला Gwalior : थाटीपुर

Madhya Pradesh : गूगल करेगा म.प्र. में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर पर फोकस Madhya Pradesh :

Madhya parades : दक्ष आयुष्मान पहल के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

“दक्ष आयुष्मान” पहल के लिए राष्ट्रीय पहचान Madhya parades : दक्ष आयुष्मान

Thalapathi विजय की फिल्म ‘जना नायकन’: रिलीज़ को लेकर हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

फिल्म रिलीज़ पर कानूनी अड़चन Thalapathi थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना

Dehli : सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी को लगाई फटकार, आवारा कुत्तों पर दिए गए बयान पर नाराजगी

सुनवाई और अवमानना का मुद्दा Dehli सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के

Indore: वनडे टिकट 1 मिनट में बिकने पर पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत

Report: Devendra Jaiswal जनसुनवाई में शिकायत Indore इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित

Farrukhabad 20 January: यूपी बार काउंसिल चुनाव का पहला चरण शुरू, 333 प्रत्याशी मैदान में

Report: Sartaj khan मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम Farrukhabad उत्तर प्रदेश बार

Lucknow : यूपी दिवस विशेष: पलायन नहीं, अब ‘परावर्तन’ का युग

Reprt: Vandna Rawat रोजगार सृजन ने पलायन पर लगाई रोक Lucknow उत्तर

Alok Ranjan public address: सहरसा में कार्यकर्ता आभार समारोह

Report- Ratna Mishra Alok Ranjan public address: सहरसा विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान

Firozabad : नहर से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह लोअर गंग नहर में मिला शव, पुलिस मौके

Pilibhit : ओवरटेक बना जानलेवा, मिनी बस–ट्रक की भीषण टक्कर

रिपोर्ट: निज़ाम अली गजरौला क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा Pilibhit पीलीभीत के

Neha Kakkar : सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, नेहा कक्कड़ ने अफवाहों पर लगाई रोक

क्रिप्टिक पोस्ट से शुरू हुई चर्चाएं Neha Kakkar मशहूर गायिका नेहा कक्कड़

Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

खेलते समय मासूम पर झुंड का हमला Moradabad मुरादाबाद जिले से दिल

BJP : अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला संबोधन, पीएम मोदी का जताया आभार

साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर BJP भारतीय जनता पार्टी

Morena: स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग छात्र लापता, मुरैना तक मिले सुराग

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल बैग लेकर निकले, घर नहीं लौटे Morena: स्कूल