Raisen: गैस की किल्लत से भड़की जनता, खाली सिलेंडर लेकर सांची रोड पर लगाया जाम; घंटों थमी रही वाहनों की रफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raisen

Report: Ram Yadav

Raisen : जिला मुख्यालय पर रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। घंटों कतार में लगने के बाद भी जब गैस नहीं मिली, तो आक्रोशित लोग खाली सिलेंडर लेकर सांची रोड पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सागर और सांची मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Raisen अमन गैस एजेंसी के बाहर हंगामा

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही अमन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए कतारों में खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद जब एजेंसी प्रबंधन ने सिलेंडर उपलब्ध कराने से मना कर दिया, तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। लोगों का आरोप है कि उन्हें बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं, जिससे उनके घर के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं।

Raisen सड़कों पर उतरे खाली सिलेंडर, थमे वाहनों के पहिए

नाराज जनता ने सांची रोड के मुख्य मार्ग पर खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उन्हें गैस की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराई जाती, वे जाम नहीं खोलेंगे। एजेंसी प्रबंधन का तर्क है कि प्लांट से गाड़ी न आने के कारण सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है।

Raisen पुलिस ने दी समझाइश, बहाल कराया यातायात

जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और गैस एजेंसी प्रबंधन से चर्चा की। पुलिस ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। पुलिस की काफी समझाइश के बाद लोग सड़क से हटे और घंटों बाद यातायात बहाल हो सका।

Read this: Amarkantak IGNTU अमरकंटक: हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े, छात्राओं ने रात भर किया जोरदार प्रदर्शन

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक