Amarkantak IGNTU अमरकंटक: हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े, छात्राओं ने रात भर किया जोरदार प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Amarkantak

Report: Punit sen

Amarkantak इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई शैक्षणिक उपलब्धि नहीं बल्कि छात्रावास की बदहाली है। हॉस्टल में परोसे जा रहे घटिया गुणवत्ता वाले भोजन से तंग आकर सैकड़ों छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और देर रात तक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

Amarkantak थाली में कीड़े देख भड़कीं छात्राएं

हॉस्टल में रह रही छात्राओं का आरोप है कि उन्हें दिया जाने वाला भोजन न केवल बेस्वाद है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। छात्राओं ने बताया कि अक्सर खाने में कीड़े मिलते हैं, दाल पानी की तरह पतली होती है और चावल भी अधपका (कच्चा) रहता है। बार-बार शिकायत के बावजूद जब मेस प्रबंधन और प्रशासन ने कोई सुधार नहीं किया, तो छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया।

Amarkantak “हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते”

देर रात शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों छात्राएं शामिल हुईं। आक्रोशित छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिसर “खाने में कीड़ा नहीं चलेगा” और “हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” जैसे नारों से गूंज उठा। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि वे बुनियादी सुविधाओं और सम्मानजनक भोजन के लिए लड़ रही हैं, जिसे प्रशासन लगातार नजरअंदाज कर रहा है।

Amarkantak प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

यह घटना विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति संवेदनहीनता को उजागर करती है। एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस तरह की बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रशासन की मॉनिटरिंग पर सवालिया निशान लगाती है। छात्राओं का कहना है कि जब तक खाने की गुणवत्ता में ठोस सुधार नहीं होता और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

Read this: IPL 2026 में नया विवाद, CSK ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के DJ के खिलाफ BCCI से की शिकायत

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था