,

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Sasaram

Report: Avinash Shrivastva

Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल के एक कमरे से संदिग्ध अवस्था में मांस बरामद हुआ। इस खबर के फैलते ही स्कूल परिसर छावनी में तब्दील हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।

Sasaram स्कूल के कमरे से बरामद हुईं मांस भरी थैलियां

मिली जानकारी के अनुसार, जब सुबह स्कूल खुला तो एक कमरे के भीतर काले रंग की चार प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें भारी मात्रा में गोमांस होने की बात सामने आई। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, आसपास के हिंदू बहुल इलाकों से लोग स्कूल में एकत्र होने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने और क्षेत्र की शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश है।

Sasaram शिक्षकों पर गंभीर आरोप और नामकरण पर विवाद

आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवर और अन्य चार मुस्लिम शिक्षकों पर संगीन आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि:

  • शिक्षक स्कूल के बच्चों को अनजाने में गोमांस खिलाने की योजना बना रहे थे।
  • विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे हिंदू समुदाय से हैं, फिर भी वर्षों पहले विद्यालय का नाम ‘उर्दू मध्य विद्यालय’ कर दिया गया, जो एक विवाद का विषय है। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षकों को तत्काल बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

Sasaram एसडीएम ने संभाला मोर्चा; जांच का आश्वासन

घटना की गंभीरता को देखते हुए विक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराने के लिए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Read this: Bokaro: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; कक्षा 5वीं तक के स्कूल 10 बजे तक होंगे बंद, DC ने जारी की एडवाइजरी

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…