Bokaro: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; कक्षा 5वीं तक के स्कूल 10 बजे तक होंगे बंद, DC ने जारी की एडवाइजरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro जिले में तापमान के लगातार बढ़ते ग्राफ और ‘हीट वेव’ की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने राहत और बचाव के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में विशेष सावधानी बरतना अनिवार्य है।

Bokaro स्कूलों के लिए विशेष निर्देश: 10 बजे के बाद छुट्टी

छोटे बच्चों पर धूप के गंभीर असर को देखते हुए प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालयों के समय में कटौती की है:

  • कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब सुबह 10 बजे तक ही संचालित होंगे।
  • डीसी ने बताया कि छुट्टी के बाद कड़ी धूप में बच्चों का घर जाना जोखिम भरा है, इसलिए यह समय सीमा तय की गई है।

Bokaro दोपहर 11 से 3 बजे तक ‘कर्फ्यू’ जैसी सावधानी

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें:

  • दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सिर ढंककर और पर्याप्त पानी पीकर ही बाहर जाएं।

Bokaro कंपनियों को निर्देश और अस्पतालों को अलर्ट

आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के आलोक में जिले की सभी कंपनियों और पीएसयू (PSUs) को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • कंपनियों को अपने कार्यक्षेत्र में श्रमिकों और लोगों के लिए सत्तू और शीतल जल की व्यवस्था करने को कहा गया है।
  • जिले के सभी अस्पतालों को ‘अलर्ट मोड’ पर रखा गया है ताकि हीट स्ट्रोक या लू के मरीजों का तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

Read this: Virat Kohli के इंस्टाग्राम लाइक पर मचा बवाल, एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीट ने जताई नाराजगी

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक