by: digital desk
Madhepura Job Camp : मधेपुरा, जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय द्वारा 30 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, मधेपुरा में लगाया जाएगा।
Madhepura Job Camp : 50 पदों पर भर्ती
इस जॉब कैंप में निजी कंपनी टीसीआई एक्सप्रेस लिमिटेड लॉजिस्टिक सेक्टर में ट्रेनी असिस्टेंट के करीब 50 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को डेटा एंट्री, ऑपरेशन, स्क्रीनिंग, लोडिंग और अनलोडिंग से जुड़े कार्य करने होंगे।
Madhepura Job Camp : योग्यता और आयु सीमा
न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास या उससे अधिक
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन के पात्र
Madhepura Job Camp : वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹12,500 से ₹13,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआई, रहने की सुविधा और रियायती भोजन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयन के बाद उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग शहरों में काम करने का मौका मिल सकता है।
Madhepura Job Camp : जरूरी दस्तावेज
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में पंजीकरण और एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
साथ में लाना होगा:
आधार कार्ड या वोटर आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो
बायोडाटा
शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी
Madhepura Job Camp : महत्वपूर्ण जानकारी
जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें और नियम संबंधित कंपनी के अधीन होंगे। नियोजनालय केवल इस प्रक्रिया को सुगम बनाने का कार्य कर रहा है।

