रिपोर्ट:प्रेमपाल सिंह
फिरोज़ाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के भीमनगर निवासी 16 वर्षीय किशोर ईशु के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ईशु पचवान, थाना नारखी क्षेत्र में हवन के लिए लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे घायल अवस्था में सरकारी ट्रॉमा सेंटर फिरोज़ाबाद पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ईशु की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





