,

PK के इस फैसले से बढ़ेगी नीतीश कुमार और लालू यादव की टेंशन! अब बिहार की राजनीति में आएगा नया मोड़?

जन सुराज के संस्थापक और पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपनी जनसुराज पार्टी लॉन्च करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। किशोर की ओर से ऐलान किया गया है कि वो पार्टी का अध्यक्ष नहीं होंगे बल्कि संगठन का नेतृत्व एक दलित करेगा।  

मीडिया रिपोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने यह ऐलान बिहार में अपने संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान किया। खबरों की मानें तो पीके ने पार्टी लॉन्च से पहले आठ बैठकों की तैयारी के लिए पटना में इन नेताओं से मुलाकात की। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर की ओर से 2 अक्टूबर 2022 से ही पूरे बिहार में पदयात्रा निकाले जा रहे हैं। उनकी ओर से पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ साथ स्थानीय मुद्दे भी उठाए जा रहे हैं।

कौन अध्यक्ष पद के लिए भर सकता है आवेदक?

पार्टी नेतृत्व की दौड़ से खुद को बाहर करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया, ऐसे आवेदक जो पार्टी में 5000 लोगों को लाने में सक्षम हैं, वे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जन सुराज की सात सदस्यों वाली अधिकार प्राप्त समिति इस पर अंतिम फैसला लेगी। इस कमेटी को शुक्रवार को ही चुना गया है। 

हर साल बदला जाएगा अध्यक्ष- पीके

पीके ने अध्यक्ष पद को लेकर कहा, समाज में 5 समूह सामान्य, ओबीसी, ईबीसी, एससी, एसटी और मुस्लिम हैं। दलित सबसे अधिक वंचित हैं, इसलिए उनकी पार्टी का पहला अध्यक्ष इसी वर्ग से आएगा। हमने रोटेशनल नेतृत्व देने का भी फैसला किया है। यानी अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल के लिए होगा। या तो ईबीसी या मुस्लिम हमारा दूसरा अध्यक्ष होगा, उसके बाद ओबीसी और सामान्य वर्ग से कोई उम्मीदवार होगा। विचार यह है कि पांच साल के चुनावी कार्यकाल में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।

अध्यक्ष पद के लिए क्या होगी शैक्षिक योग्यता?

प्रशांत किशोर ने बताया कि अभी अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10 और 12 के बीच तय नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा, \”लालू और नीतीश कुमार ने राज्य को अनपढ़ों से भर दिया है और इसलिए हम अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम योग्यता \’स्नातक\’ नहीं रख सकते। जाहिर तौर पर प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में एक ताकतवर नेता के तौर पर बनकर सामने आ रहे हैं। जो जेडीयू, आरजेडी और बिहार बीजेपी के लिए एक चिंता का सबब बन सकते हैं।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा