,

Pehowa में iPhone कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pehowa

Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL

Pehowa: पिहोवा में एक iPhone मोबाइल कारोबारी से लगातार धमकी भरी कॉल्स आ रही हैं, जिसमें उससे 2 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। कारोबारी ने DSP पिहोवा को शिकायत देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। लगातार आ रही धमकियों के कारण पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है।

Pehowa: पहली धमकी 8 फरवरी को

Pehowa

नंद कॉलोनी निवासी और सैनी सेवा समिति के पूर्व प्रधान जसवंत सैनी ने बताया कि 8 फरवरी की शाम लगभग 6:30 बजे वे परिवार के साथ जय प्रकाश मार्केट में शॉपिंग कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर +1-559-955-7040 से कॉल आई। कॉलर ने उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। कॉल के दौरान आरोपी ने गालियों का इस्तेमाल भी किया। शुरू में जसवंत को लगा कि यह कोई दोस्त का मजाक है, लेकिन आरोपी लगातार धमकाने लगा और उसी दिन छह कॉल्स किए।

Pehowa: 20 फरवरी को फिर धमकी

जसवंत सैनी ने बताया कि पुलिस से मदद लेने के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन 20 फरवरी को फिर से धमकी भरी कॉल आई। आरोपी बार-बार कॉल कर परिवार को डराने का प्रयास कर रहा है। इससे जसवंत और उनके परिवार में मानसिक तनाव बढ़ गया है।

Pehowa: पुलिस में शिकायत दर्ज

जसवंत ने बताया कि हाल ही में उनके पड़ोस में पंजाब में एक युवक की हत्या हुई थी, जिससे उनका भय और बढ़ गया है। परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य डरे हुए हैं। इस मामले की शिकायत DSP निर्मल सिंह को सौंपी गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

read also: DM Hospital Inspection: हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डीएम का औचक निरीक्षण

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया