,

परवल: पेट की सेहत का रक्षक, खून की गंदगी को करता है साफ, आयुर्वेद में बताया गया फायदेमंद

BY: Yoganand Shrivastva

गर्मियों की एक खास सब्जी परवल (Pointed Gourd) न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे आयुर्वेद में पेट की कई समस्याओं के इलाज में उपयोगी बताया गया है। परवल न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, बल्कि खून को साफ करने और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में भी मदद करता है।

परवल सेहत के लिए क्यों है खास?

गर्मियों में मिलने वाला परवल फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी आम समस्याओं में राहत देता है। यह सब्जी शरीर के डिटॉक्स में मदद करती है और खून में मौजूद अशुद्धियों को दूर करने में सहायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से साफ कर स्किन और अन्य अंगों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं।

आधुनिक रिसर्च भी करता है समर्थन

रिसर्च गेट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार परवल में प्रोटीन, विटामिन ए और औषधीय तत्व मौजूद होते हैं। यह न केवल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है, बल्कि ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है। परवल को सब्जी, अचार, करी और मिठाई में इस्तेमाल किया जाता है। खास बात यह है कि परवल की मिठाई भी स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतरीन होती है।

आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में परवल

आयुर्वेद में परवल को कफ और पित्त दोष को संतुलित करने वाला माना गया है। ‘चरक संहिता’ जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में परवल के फल और पत्तियों का उपयोग पीलिया, शराब की लत, मुंहासे, खुजली और पित्त विकारों के इलाज में बताया गया है। यूनानी और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी परवल का लंबे समय से प्रयोग किया जाता रहा है।

वजन कम करने और डायबिटीज में भी सहायक

कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाली यह सब्जी लंबे समय तक पेट को भरा रखती है, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। परवल का नियमित सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी कारगर होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन आहार विकल्प बन जाता है।

कब और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

हालांकि परवल के कई लाभ हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सीमित या नियंत्रित सेवन जरूरी है:

  • एलर्जी: परवल से एलर्जी वाले लोगों को त्वचा पर चकत्ते, खुजली या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • किडनी और लो बीपी: इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी की बीमारी और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • पाचन रोग: अल्सर या गैस्ट्राइटिस से पीड़ित लोगों को परवल कम मात्रा में और अच्छी तरह पका हुआ खाना चाहिए।
  • दवाओं का सेवन: यदि आप किसी गंभीर बीमारी की दवाएं ले रहे हैं तो परवल खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • गर्भावस्था: परवल गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है, लेकिन बेहतर है कि सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह ली जाए।

परवल गर्मियों में न केवल स्वादिष्ट भोजन विकल्प है, बल्कि यह एक औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी भी है। इसका सही तरीके से सेवन पाचन को सुधारने, खून को शुद्ध करने और शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हालांकि हर चीज की तरह परवल का भी संतुलित सेवन और सही परिस्थितियों में उपयोग जरूरी है।

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…