,

Niwari निवाड़ी में प्रेमिका ने प्रेमी के लिए सड़क पर काटा हंगामा

Niwari

रिपोर्ट: अमित श्रीवास्तव

बीच सड़क पर प्रेमिका का हंगामा
Niwari निवाड़ी जिले के पृथ्वीपर कस्बे में एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। रोते-बिलखते हुए उसने लगातार यही कहा कि उसे अपने प्रेमी दीपक से मिलना है, जो थाने में है। युवती की इस हरकत से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर थाने ले गई।

प्रेम विवाद का कारण
Niwari युवती पूजा पाल और दीपक पाल दोनों ही निवाड़ी जिले के रहने वाले हैं। दीपक भोपाल में किसी होटल में काम करता है। शुक्रवार को दोनों पृथ्वीपर कस्बे में आए और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दीपक पूजा को छोड़कर चला गया, जिससे नाराज युवती ने प्रेमी की तलाश में सड़क पर हंगामा किया।

पुलिस ने दी चेतावनी और मामला सुलझा
Niwari थाने में कुछ समय बाद दीपक भी पहुंचा और दोनों को पुलिस ने समझाया। पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की, बल्कि प्रेमी युगल को सख्त लहजे में भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों अपने साथ थाने से चले गए।

Read this: Basti:शॉर्ट सर्किट से मत्स्य विभाग कार्यालय में लगी आग, समय रहते टली बड़ी घटना

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…