,

Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया सीधा संवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat

Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम से 28 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े।

Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat विकसित भारत के लिए स्वस्थ युवा जरूरी: पीएम मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी घातक आदतों से दूर रहकर ही युवा अपने भविष्य और देश के विकास में सार्थक योगदान दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने युवाओं से नशे के खतरे को समझने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat नशे को हराने वाला युवा है योद्धा

पीएम मोदी ने शिक्षकों, प्रोफेसरों और शैक्षणिक संस्थानों से भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जो युवा नशे की गिरफ्त से बाहर निकलता है, वह एक योद्धा होता है और समाज को उसका सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। साथ ही समाज को उन युवाओं का समर्थन करना चाहिए जो नशे को छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat 100 सप्ताह तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान

‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत अगले 100 सप्ताह तक देशभर में हर रविवार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, आध्यात्मिक संगठन और उद्योग जगत की संस्थाएं भी भाग लेंगी।

अभियान के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, वाकाथॉन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्यान सत्र, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं, जनजागरूकता अभियान और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनाना है।

कार्यक्रम में कई आध्यात्मिक गुरुओं, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। सरकार का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण को गति देना है।

Read this: Digital Justice System: छत्तीसगढ़ में डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया बल, नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

- Advertisement -
Ad imageAd image

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया

Monsoon Session: FCRA संशोधन बिल पर आज संसद में हो सकती है चर्चा, हंगामे के आसार

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का सोमवार को 11वां दिन भी

CM डॉ. यादव ने अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

CM डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 पुरुष 80 किग्रा वर्ग

Weather Update: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने भूस्खलन की जारी की चेतावनी

Weather Update: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर पुल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. दतिया उपचुनाव: पहले राउंड