,

Muzaffarpur Job Camp: मुजफ्फरपुर में 17 सितंबर को जॉब कैंप, 65 पदों पर भर्ती; 10वीं पास को मिलेगा मौका

Muzaffarpur Job Camp

BY: Yoganand Shrivastva

Muzaffarpur Job Camp मुजफ्फरपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, मुजफ्फरपुर की ओर से 17 सितंबर 2026 को जॉब कैंप लगाया जाएगा। रोजगार कैंप अवर प्रादेशिक नियोजनालय, लॉ कॉलेज के पास, गन्नीपुर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

65 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Muzaffarpur Job Camp जॉब कैंप में SVATANTRA MICROFIN LIMITED कंपनी की ओर से स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर और आरओ-कलेक्शन ऑफिसर (फील्ड वर्क) के पदों पर भर्ती की जाएगी। दोनों पदों के लिए कुल 65 रिक्तियां हैं। इनमें स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 15 पद और आरओ-कलेक्शन ऑफिसर के 50 पद शामिल हैं।

Muzaffarpur Job Camp स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के लिए 18 से 32 वर्ष की उम्र के 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरओ-कलेक्शन ऑफिसर के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष रखी गई है और इसके लिए भी न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।

चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा इंसेंटिव, पीएफ/ईएसआईसी, ईंधन और आवास जैसी सुविधाएं भी कंपनी की ओर से दी जाएंगी। नौकरी का कार्यस्थल अभ्यर्थी के आवास से करीब 50 से 100 किलोमीटर दूर हो सकता है। दोनों पदों में फील्ड से जुड़ा काम होगा।

बायोडाटा, आधार समेत ये दस्तावेज लेकर पहुंचें

Muzaffarpur Job Camp जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दो रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य बताया गया है।

जॉब कैंप में शामिल होने के लिए एनसीएस पोर्टल पर नौकरी चाहने वाले के रूप में पंजीकरण जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों का पहले से पंजीकरण नहीं है, उनका पंजीकरण कैंप के दिन कार्यालय की ओर से किया जाएगा। अभ्यर्थी स्वयं भी एनसीएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Read this: Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : सोना सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; जानें आज का ताजा रेट

बैसाखी के सहारे Zaheer Iqbal, साथ में दिखीं सोनाक्षी; गणपति पंडाल का वीडियो वायरल

Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन

Israel को 40 हजार भारी बम देगा अमेरिका? ट्रंप प्रशासन ने तैयार किया 2.8 अरब डॉलर का बड़ा हथियार सौदा

Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इजरायल के लिए करीब 2.8

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बारिश थमी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के